डेस्क। विवाहित महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि उसका पड़ोसी रामप्रसाद लंबे समय समय से दुष्कर्म करते आ रहा है। आरोपी द्वारा ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन महिला को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी रामप्रसाद के खिलाफ तहरीर सौंपी।
खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपित रामप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News