Breaking News

Shailesh Matiyani Award: शैलेश मटियानी पुरस्कार-2021 की घोषणा, अल्मोड़ा जिले से इनका हुवा चयन

देहरादून। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2021 (Shailesh Matiyani Award) की घोषणा हो गयी है। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रदेश में 18 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा अपर सचिव दीप्ति सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

चयनित शिक्षकों में प्रारंभिक के 13, माध्यमिक के 4 और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार के लिए सभी 13 जिलों से प्रारंभिक शिक्षक चुने गए हैं।

अल्मोड़ा जिले से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट कज प्रधानाचार्य तनुजा जोशी व राप्रावि नौलाकोट के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पंत को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यहां देखें सूची-

 

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …