Breaking News
breaking
breaking

Almora (Big breaking): व्यापारी व ठेकेदार के बीच मारपीट.. यह है मामला

अल्म़ोड़ा। नगर के थाना बाजार में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट के दौरान दोनों व्यक्तियों को चोट भी आई है। मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना बाजार निवासी दो व्यक्तियों के बीच मार्निंग वॉक के दौरान विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बाजार में हुए इस विवाद के बाद आस पास के लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। एक व्यक्ति की थाना बाजार में सस्ता गल्ला की दुकान है, जबकि दूसरा ठेकेदार है। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का मेडिकल करा लिया गया है। दोनों व्यक्तियों को चोटें आई है।

कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर सौंपी गई है। जिसमें मारपीट व अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।​ जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

लापरवाही:: मानसून नजदीक, अल्मोड़ा में ड्रेनेज सिस्टम का काम अब भी अधूरा

तीन साल में 39 नालों में से केवल 11 नालों का हो पाया निर्माण, पर्याप्त …

preload imagepreload image
23:08