अल्मोड़ा। महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के जिला पीतांबर पांडे कहा कि कहा मोदी सरकार ने लोगों को ठगा है। विधानसभा चुनाव के समय में वोट के लिए कई महीनों तक पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई। लेकिन बीते एक हफ्ते में मोदी सरकार ने महंगाई में बेतहाशा बढ़ोतरी कर गरीब जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद पेट्रोल, डीजल, बिजली, पानी, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के दाम आसमान पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता हासिल करना चाहती है। भाजपा को वोट देने के बाद आज लोग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी इस तरह की जनविरोधी नीतियों से बाज आये अन्यथा कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई से त्रस्त है।पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य तेल आदि के दाम अब तक के शीर्ष स्तर तक पहुंच चुके हैं। मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।
धरना प्रदर्शन में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महिपाल प्रसाद, वरिष्ठ कांंग्रेसी आनन्द सिंह बगडवाल, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, अख्तर हुसैन, अमित बिष्ट, अम्बीराम, महेश चन्द्र, सभासद हेम तिवारी, मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान, प्रधान प्रभात शैली, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, सभासद राजेन्द्र तिवारी, दीपक कुमार, घनश्याम गुरुरानी, आशा जोशी, दीवान राम आर्या, सुरेश लाल, सलीम अख्तर, पंकज भगत सहित कई कांग्रेसकर्ता मौजूद थे।
India Bharat News Latest Online Breaking News