अल्मोड़ा। दोस्त के साथ नहाने गये एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी मुताबिक पारस (23) पुत्र लाल सिंह हाल निवास कुसुमखेड़ा हल्द्वानी बीते सोमवार की शाम रिठाचौड़ा निवासी अपने दोस्त योगेश जोशी के साथ यहां आया था। आज सुबह दोनों दोस्त चौखुटिया में अगनेरी रामगंगा नदी के पास नहाने गए। इस बीच पारस डूब गया। उसके दोस्त ने उसको बचाने का प्रयास किया। वह उसको नहीं बचा पाया। बाद में लोगों ने उसके शव को निकाला।
घटना की जानकारी मिलने पर चौखुटिया पुलिस व नायब तहसीलदार हेमन्त सिंह मेहरा भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव का पंचनामा किया। शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है। बताया जाता है मृतक के पिता हल्द्वानी में ऑटो चलाते हैं।
मृतक मूल रूप से रानीखेत का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहता था।
India Bharat News Latest Online Breaking News