डेस्क। बुधवार तड़के गौशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 4 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। साथ ही पूरी गौशाला जलकर राख हो गयी।
मामला उत्तराखंड के चमोली जिले का है। जोशीमठ विकासखंड के करछों गांव में तड़के करीब साढ़े 4 बजे एक गौशाला में आग लग गयी। गौशाला में 4 मवेशी बंधे थे। जब तक ग्रामीणों को घटना का पता लगा तब तक आग पूरी गौशाला को चपेट में ले चुकी थी। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच पड़ी।
इस घटना में दो बैल, एक भैंस और एक गाय की जिंदा जलकर मौत हो गयी। आग लगने से पूरी गौशाला जलकर राख हो गई। जिसमें मवेशियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हुवा है।
India Bharat News Latest Online Breaking News