Breaking News
dushkarm

उत्तराखंड (बड़ी खबर): निजी अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म.. मुकदमा दर्ज

डेस्क। निजी अस्पताल के एक नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद आरोपित ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाने में सौंपी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि वह एक अस्पताल में नर्स है और तलाकशुदा है। विपिन नामक का युवक अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए अस्पताल में आता था, जिससे दोनों की जान-पहचान हो गई।

नवंबर 2020 को विपिन अस्पताल के बाहर आया और महिला से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और पार्टी के नाम से उसे अपने साथ हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। यहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने महिला के साथ उसके घर जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपित विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …