Breaking News
Cobra, p.c -twnews.in

यहां घर मे घुसा जहरीला कोबरा.. घरवालों की नजर पड़ते ही मच गया हड़कंप

डेस्क। गर्मी का सीजन शुरू होते ही जहां वन विभाग के सामने वनों को आग से बचाने की चुनौती रहती है, तो वहीं खतरनाक सांपों का आबादी इलाकों में घुसना बड़ी समस्या बन जाता है।

ताजा मामला डोईवाला का है। जहां थानों रेंज अंतर्गत भोगपुर गांव में एक व्यक्ति के घर मे सबसे खतरनाक माना जाने वाला कोबरा सांप घुस पड़ा। जिसकी सूचना वन विभाग को मिली। जिसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ जंगल मे छोड़ा।

थानों रेंज अधिकारी नत्थीलाल डोभाल ने बताया कि गर्मी में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती है, जिसके लिए उन्होंने अलग से एक्सपर्ट टीम तैयार की है। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुवे कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के घर मे सांप घुस जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। सांप के साथ बिल्कुल भी छेड़खानी न करें।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …