Breaking News

Almora: शादी से ठीक एक दिन पहले घर से भागी थी दुल्हन.. आज प्रेमी संग अल्मोड़ा के इस मंदिर में रचाई शादी

अल्मोड़ा। शादी समारोह की तैयारियों के बीच अचानक घर से गायब होने वाली दुल्हन ने आज प्रेमी संग शादी कर ली है। फरार दुल्हन ने मंगलवार यानि सोमेश्वर के खड़केश्वर शिव मंदिर में अपने प्रेमी के साथ विवाह कर लिया है। विवाह के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका दूल्हा-दुल्हन बन कर बागेश्वर स्थित डोबा गांव लौट गए है। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, तीन दिन पहले बागेश्वर​ जिले के सात रतबे गांव में शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार भी शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे। घर के लोग जहां अगले दिन आने वाली बारात की तैयारी में लगे हुए थे, वहीं दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ शादी से पहली रात डांस कर रही थी। लेकिन डांस करने के बाद देर रात को दुल्हन अचानक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। ये खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

इधर मंगलवार को दुल्हन ने बागेश्वर जिले के डोबा गांव निवासी अपने प्रेमी बलवंत सिंह टंगड़िया के साथ हिंदू रीति-रिवाज में सोमेश्वर के खड़केश्वर शिव मंदिर में शादी कर ली। शादी में दूल्हा पक्ष के लोग तो मौजूद रहे, लेकिन दुल्हन पक्ष से कोई मौजूद नहीं रहा।

विवाह के बाद दूल्हा बलवंत सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन प्रेमिका के घर वाले विवाह के लिए सहमत नहीं हो रहे थे। जबकि दुल्हन ने कहा कि वह बलवंत से प्यार करती है और उसी से विवाह करना चाहती थी इसलिए वह घर से भाग गई। दोनों ने बताया कि अब विवाह करने के बाद वह खुश हैं।

इस चर्चित वैवाहिक कार्यक्रम को आचार्य हरीश चंद्र लोहनी ने संपन्न किया। जबकि दया देवी और ध्यान सिंह ने कन्यादान की रस्म अदायगी की। दूल्हा पक्ष की ओर से दूल्हे के परिजन हरीश सिंह टंगड़िया, मनोज टंगड़िया, मोहन सिंह रावत तथा भूलगांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। मंदिर में विवाह करने के बाद दूल्हा दुल्हन डोबा गांव को चले गए।

Check Also

Big news

अल्मोड़ा-(बिग ब्रेकिंग):: धड़ल्ले से हो रही लीसा तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में लीसा बरामद

अल्मोड़ा। जिले में लीसा तस्करी का खेल जोरो पर है। पुलिस व एसओजी ने नगर …

preload imagepreload image
18:51