भीमताल। हल्द्वानी रोड के सुसाइड पॉइंट से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। सड़क किनारे युवक की बाइक व बैग मिला। जिसके आधार पर युवक की शिनाख्त हल्द्वानी टीपी नगर के रूप में हुई है।
सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों की तरफ लगी आग से युवक का शव झुलसा हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा गुरुवार की शाम को रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस शव को सड़क तक नहीं लेकर आ पाई।
शुक्रवार यानी आज युवक के शव को पुलिस रेस्क्यू करके सड़क तक लेकर आएगी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं,
एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन रात हो जाने और खाई में जाने का सुलभ रास्ता नहीं होने से शव को खाई से नहीं निकाला जा सका।
एसडीआरएफ ने शव को बैग में सही जगह पर रख दिया है और आज रेस्क्यू चलेगा।पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है और परिजनों से बातचीत भी की जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News