अल्मोड़ा। नगर के बीचों बीच स्थित जिला अस्पताल के शौचालय में आज सुबह एक भ्रूण फेंका मिला। भ्रूण मिलने से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुवा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल कर्मचारियों ने शौचालय को बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह जब सफाई कर्मचारी शौचालय की सफाई करने जा रहे थे इस दौरान उन्हें भ्रूण पड़ा मिला।
भ्रूण करीब 5 माह का बताया जा रहा है। 24 अप्रैल यानी बीते रविवार को अस्पताल बंद होने के चलते शौचालय बंद था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि बीते शनिवार को किसी ने यह भ्रूण शौचालय में फेंका होगा। भ्रूण किसने फेंका फिलहाल इसका पता नही चल सका है। जांच के बाद भी इसका खुलासा होगा।
अपडेट जारी…
India Bharat News Latest Online Breaking News