डेस्क। घर में अकेली एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मामला देहरादून के नया गांव क्षेत्र का है। जहां एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे पीटा गया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
ये भी पढ़े-
उत्तराखंड- (बड़ी खबर): यहां होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट.. 4 युवतियों सहित 7 लोग गिरफ्तार
नया गांव चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि महिला घर में अकेली थी। तभी सोनू नाम का युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला किसी तरह घर से बाहर भागी और मदद मांगी। तब आरोपित युवक भी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News