डेस्क। बीकॉम के एक छात्र ने फांसी के फंदे में झूल आत्महत्या कर ली। छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल इसके कारण मालूम नहीं चल सके है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आवागढ़ निवासी कृष्णा साह (23) पुत्र अनिल साह डीएसबी परिसर में बीकाम में पढ़ाई करता था। वह नैनीताल में अकेला रहता था। मंगलवार शाम को वह दोस्तों के साथ बाजार घूमने गया, जिसके बाद घर भी लौट गया था।
बुधवार सुबह कृष्णा की दीदी ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। जिस पर उसने पड़ोसियों से संपर्क साधा, और कृष्णा के बारे में पूछा। इस दौरान मोहल्ले वाले उसके कमरे पर गए, उन्होंने देखा कि कृष्णा घर के भीतर चादर से बल्ली पर लटका था। उसे नीचे उतारते, लेकिन इससे पूर्व ही वह दम तोड़ चुका था।
क्षेत्रवासियों की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो गया था। जबकि उसकी एक बहन पंजाब तथा दूसरी बहन दिल्ली में रहती हैं।
वह नैनीताल में अकेला ही रहता था। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News