डेस्क। एक कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों को कुएं में फेंक कर उनकी जान ले ली। इसके बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। दिल को दहला देने वाली इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाल लिए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात रूना नाम की महिला का अपने पति चिखुरी साहनी से झगड़ा हो गया था। रात करीब 8 बजे वह अपने 6 बच्चों को कुएं में धक्का दे कर गिरा दिया। इसके बाद वह खुद कुएं में कूद गई। हालांकि इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके 6 बच्चों की मौत हो गई। रूना की 5 बेटियां और 1 बेटा था। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 10 साल बताई जा रही है, जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र महज डेढ़ साल थी।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दमकल और बचवा दल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार जेंडे भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
India Bharat News Latest Online Breaking News