Breaking News

सीएम धामी के उपचुनाव जीतने पर भाजपाई गदगद, मनाया जश्न

अल्मोड़ा। चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की धमाकेदार जीत के बाद भाजपाईयों में जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चौघानपाटा में जबर्दस्त आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया।

जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि चंपावत की जनता ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे भारत को एक संदेश देने का काम किया है कि अब कांग्रेस के नेता तो छोड़ो वोटर तक नहीं बचे। उन्होंने कहा कि सीएम की विराट जीत के बाद राज्य नई बुलंदियों को छुएगा।

कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस विशाल जीत पर पर खुश है और पूरा प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दे रहा है और डबल इंजन की सरकार
तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य का चहुमुखी विकास कर सकती है और उन्होंने कहा कि आने वाले कई दशकों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में रहेगी लगातार कार्य करते रहेगी।

मिष्ठान वितरण के दौरान जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, गोविंद पिलख्वाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, हरीश कनवाल, नरेंद्र प्रसाद, राजा खान, किरन पंत, प्रेमा मेर, रेखा आर्य, बीना नयाल, मनोज जोशी, राहुल वोहरा, ललित जोशी, अरविंद बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, तुषारकान्त साह, मदन बिष्ट, हितेश सलमान अंसारी, दानिश अंसारी, रोहित भोज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …