Breaking News

अल्मोड़ा- (बिग ब्रेकिंग): बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, युवक कि मौत 4 लोग घायल

अल्मोड़ा। इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। बारात का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 को हल्की चोटें है। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हवालबाग विकासखंड के लाट गांव निवासी दीपक लटवाल पुत्र पूरन सिंह लटवाल की बारात लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव में गई थी। वापसी के दौरान बारात का एक वाहन डोल आश्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में 5 लोग सवार थे।

सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा देवेंद्र सिंह सामंत पुलिस टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रघु लटवाल(37) पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम लाट को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरीश सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी लाट का सीएचसी लमगड़ा में उपचार चल रहा है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

खबर को विस्तार पूर्वक पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे…

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …