भ्रष्टाचार के आरोप में बीते हफ्ते किया था गिरफ्तार
डेस्क। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के इकलौते बेटे कार्तिक पोपली (26) ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विजिलेंस की टीम जांच के लिए आईएएस संजय पोपली के घर पर गई थी। परिजनों का आरोप है कि विजिलेंस ने कार्तिक पोपली को गोली मारी है। वही, पुलिस का कहना है कि कार्तिक द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या की है।
भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस की टीम ने IAS अफसर संजय पोपली को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से विजिलेंस की टीम उनकी जांच कर रही थी। शनिवार को जांच के लिए विजिलेंस की टीम सेक्टर 11ए स्थित पोपली की कोठी नंबर 520, चड़ीगढ़ पहुंची थी। इस दौरान कार्तिक ने खुद को सूट कर लिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वही, कार्तिक की मां श्री ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को विजिलेंस टॉर्चर करती थी। विजिलेंस के मुलाजिमों ने ही बेटे को गोली मारी है। कहा कि ये लोग हमारे साथ ऐसे कर सकते हैं तो आम जनता के साथ क्या कर सकते हैं। वहीं पुलिस ने उनके सभी आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने कहा कि पोपली के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। पिस्टल सील कर दी गई है। पुलिस उसकी बैलिस्टिक जांच करवाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News