Breaking News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे अल्मोड़ा, जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

अल्मोड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एक दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर है। मदन कौशिक ने मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा की। इस दौरान उनके साथ नैनीताल संसदीय सीट से पूर्व सांसद बलराज पासी भी मौजूद रहे।

दरअसल, मदन कौशिक भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा में आयोजित भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …