इंडिया भारत न्यूज डेस्क: युवाओं में बढ़ती नशे की लत की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का स्नूकर/पूल केंद्रों में चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर पुलिस ने 3 स्नूकर/पूल संचालकों का चालान किया है। साथ ही तीनों संचालकों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह’ के आदेशानुसार सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में संचालित होने वाले स्नूकर/पूल केंद्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रविवार को अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर तीन स्नूकर/पूल केंद्रों के संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
India Bharat News Latest Online Breaking News