अल्मोड़ा। केंद्र सरकार की मुहिम ‘हर घर तिरंगा’ व आरएसएस को लेकर इन दिनों सियायत गर्मायी हुई है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने भाजपा व आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने घोषणा की है कि इस स्वतंत्रता दिवस से पहले युवा कांग्रेस पूरे जिले में मौजूद संघ कार्यालयों को तिरंगा भेंट करेगी।
प्रेस को जारी एक बयान में जिला अध्यक्ष रावत ने कहा कि जिस तिरंगे के लिए हमारे देश के कई लोग शहीद हुए। उस तिरंगे को एक संगठन ने अपनाने से मना कर दिया। 52 सालों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया और आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे हैं। हर घर तिरंगा मुहिम की योजना बना रहे हैं।

रावत ने कहा कि बीजेपी की नीति और नियति दोनों में भारी अंतर है। जो उनकी सोच में परिलक्षित होता है। बीजेपी को चाहिए कि वे संघ मुख्यालयों में तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुवात करने का साहस दिखाए।
निर्मल रावत ने कहा कि जिनके मातृ संगठन ने आजादी के बाद तिरंगे को स्वीकार न करने को लेकर अलग अलग तर्क दिए, तिरंगे को अशुभ माना। उसी संगठन से निकले लोग आज तिरंगे को मुद्दा बनाकर जनता के बीच इसे भुनाना चाहती है। बीजेपी का यह ढोंग जनता समझ चुकी है। कहा कि यूथ कांग्रेस संघ कार्यालयों को तिरंगा भेंट कर यह सवाल उनसे जरूर पूछेगी कि संघ मुख्यालय में सालों तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News