Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

उत्तराखंड-(बड़ी खबर): करंट लगने से मां और 1 साल की मासूम बेटी की मौत.. मचा कोहराम

अस्पताल ले जाने के दौरान आधे रास्ते में तोड़ा दम

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां करंट लगने से मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी बुरी तरह झुलस पड़ी। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम पसरा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला निवासी प्रवीन सिंह रावत की पत्नी विद्या देवी मशीन से छाछ बना रही थी। तभी अचानक मशीन पर करंट दौड़ने लगा। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई।

इस संबंध में ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्घवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …