सड़ी गली अवस्था में मिली है लाश
देहरादूनः थाना त्यूणी क्षेत्र के त्यूणी आराकोट मार्ग पर पावर नदी में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है, जो सड़ गल चुका है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली कि पावर नदी के बीचो बीच एक शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। किसी तरह पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव काफी सड़ा गला हुआ है।
शव की उम्र करीब 40-45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी विकासनगर भेज दिया है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों से जानकारी ली जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News