अल्मोड़ा: जिला मुख्यालय में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने महिला थाना में आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर सौपी थी। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को आज गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेशी की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला इसी साल 8 सितंबर का है। नगर निवासी एक महिला ने महिला थाना में पूर्वी पोखरखाली निवासी गोपाल चन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी (44) पुत्र स्व. गिरीश चन्द्र तिवारी के खिलाफ तहरीर सौपी थी। तहरीर में पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया कि आरोपित उसकी बेटी को अपने घर ले गया। जहाँ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद आरोपित के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा पीड़िता के धारा 161 व 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर केस में धारा 354 (क) व 376 भादवि की बढ़ोतरी की गयी।
मामले में एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ आँपरेशन ओशीन जोशी को आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ ओशीन जोशी द्वारा थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी करने के दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार यानी आज विवेचक व थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल व गठित टीम द्वारा नामजद वांछित आरोपी गोपाल चन्द्र तिवारी को उसके निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल त्रिलोक सिंह व सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News