युवती से करने वाला था निकाह
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क(IBN): यूपी के ग्रेटर नोएडा में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ एक युवक नाम बदलकर उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र की एक युवती से निकाह करना चाहता था। लेकिन इससे पहले उसकी पोल खुल गई। आरोप है कि युवक ने युवती को फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध और उसका वीडियो बनाया। पीड़िता ने दादरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत दी है, जिसमें उसने बताया कि दादरी आम का रोड निवासी हसीन सैफी ने अपना नाम बदलकर आशीष ठाकुर रखा और फिर उसके साथ प्रेम-प्रसंग का झूठा नाटक रचा। बाद में उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले ही युवती के सामने उसकी सच्चाई सामने आ गई और उसे पता चला कि उसका नाम आशीष ठाकुर नहीं, बल्कि उसका हसीन सैफी है। इसके बाद वह थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
एफआईआर के मुताबिक, युवती नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। आरोपी युवक भी दूसरी कंपनी में काम करता था। आने-जाने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने युवती को दादरी स्थित एस्कोर्ट कॉलोनी में कमरा भी दिलाया। वह युवती से सोमवार को किसी अन्य स्थान पर ले जाकर निकाह करने वाला था।
जानकारी के मुताबिक हसीन को ढूंढते हुए उसके पिता शकील सैफी एस्कॉर्ट कॉलोनी स्थित उनके कमरे में पहुंचे। उस दौरान हसीन और युवती खरीदारी करने गए थे। शकील ने हसीन नाम लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि यहां हसीन नहीं आशीष रहता है इसके बाद आरोपी की पोल खुली।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News