वाहन की टक्कर से मौत होने की जताई जा रही आशंका
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर के सितारगंज में एक तेंदुए की मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिडकुल रोड के बमनपुरी मार्ग में राहगीरों ने तेंदुए का शव पड़े होने की सूचना बमनपुरी वन चौकी के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। जहां तेंदुए मृत अवस्था में पाया गया। तेंदुए के नाक और मुंह से खून बह रहा था।
तेंदुए की मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी स्पष्ट वजह पता नहीं चल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है।
बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष है। जिसकी लंबाई करीब डेढ़ मीटर है। तेंदुए के शरीर के नाखून, मूंछ, पंच सभी अंग सुरक्षित हैं।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News