अल्मोड़ा: नगर के एक होटल में ठहरे युवक की मौत हो गई। सुबह युवक होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटाबाग, कालाढूंगी निवासी नारायण सिंह 42 पुत्र धन सिंह अपने दोस्त के साथ यहां बस स्टेशन के पास सुनीता सनसिटी में ठहरे थे। सुबह वह वाशरूम गया लेकिन काफी समय बाद भी बाहर नहीं आया। साथ में आये उसके साथी योगेश साह ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो नारायण अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। यहां भी वह अपने एक साथी के साथ इसी काम से आया हुआ था।
एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि युवक सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। वह अपने एक साथी के साथ माल रोड स्थित होटल सुनीता सन सिटी में रूका था। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News