घटना से लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चले हैं। अपराधी आये दिन लगातार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है तथा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। आज ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय स्थित रुद्रपुर में देखने को मिला। जहां एक युवक दिनदहाड़े तमंचे की नोक पर आईफोन लेकर भाग गया। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
शनिवार दिनदहाड़े मुख्य बाजार काशीपुर रोड स्थित सागर मोबाइल की दुकान मे करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आया। जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। युवक ने आईफोन 14 प्रो जिसकी कीमत करीब 137000 है, मोबाइल देखा और दुकानदार से कहा है कि वह पेमेंट ऑनलाइन करेगा। तभी वह अपनी जेब से तमंचा निकालकर दुकान के सेल्समैन पर तान देता है और आईफोन14 प्रो लेकर भागने लगता है।
वही यह पूरी घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही भागने वाला युवक ने हल्ला करने पर दुकानदार को गोली मारने की धमकी दी। लेकिन बाहर खड़े कुछ दुकानदारों के द्वारा लुटेरे को पकड़ लिया। जिसके बाद बाज़ार पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News