अल्मोड़ा: राहुल गांधी की सांसदी रद्द करने के मामले में अब सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर शाम मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में निकले मशाल जुलूस में वक्ताओं ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक बड़े षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही हिंसक रवैये को अख्यितयार कर चुकी हैं।
कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोडों यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी, जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया हैं। जबकि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था। लेकिन देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तार-तार करके भारतीय संविधान की अवधारणा को समाप्त कर रही हैं। जो मोदी सरकार के पतन का बड़ा कारण बनेगी।
मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पुरन रौतेला, ए.डी पांडे, गीता मेहरा, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, दीपा शाह, शरद साह, वी.के पांडे, दिनेश रावत, महेश चंद्र, निर्मल रावत, विपुल कार्की, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, जया जोशी, निर्मला कांडपाल, सचिन आर्य, नवीन कनवाल, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार, किशन लाल, चंदन, अंकित चंद्र, जगदीश भैसोड़ा, महिपाल प्रसाद, दीवान राम, मनोज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, शोभा जोशी, हिमांशु मेहता, आशीष कुमार, महेंद्र सिंह बिष्ट, मयंक बिष्ट, कुलदीप मेर, त्रिलोचन जोशी, गुड्डू बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, कार्तिक कनवाल, रितिक नयाल, गोलू सतवाल, अभिनव विशाल शाह, भरत मेहरा, संजू सिंह, नितिन रावत, पंकज कार्की, दिनेश कांडपाल, धीरेंद्र गैलाकोटी, लोकेश सुप्याल, अमित बिष्ट, अमन लटवाल, देव सुनील सिंह, अजय, प्रदीप प्रसाद, पंकज बिनवाल, आदित्य जोशी, प्रकाश कपकोटी, चंचल जोशी, हर्षित दुर्गापाल, अमित नेगी, शुभांशु रौतेला, नवीन कनवाल, मोहन सिंह देवली, सूरज वाणी , आशु , गौरव, रोहित सत्याल, करन भाकुनी, संदीप तड़ागी , सूरज वाणी, आंशु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News