Breaking News

अल्मोड़ा:: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, बाल-बाल बचे कार सवार लोग  

 

 

अल्मोड़ा। जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। भिकियासैंण-जैनल मोटर मार्ग के बाड़ीकोट पर मंगलबार सुबह एक कार सड़क पर पलट गई। जिसमें पांच लोगों को हल्की चोटें आई। जिनका सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली से देघाट जा रही आर्टिका यूके 04 टीबी 3576 बाड़ीकोट के पास दिवार से टकराकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार बचे सिंह, लालसिंह, कमलादेवी, रविन्द्र सिंह, अशोक को मामूली चोटें आई। जिनको उपचार के लिए सीएचसी भिकियासैंण लाया गया। अस्पताल में तैनात डा. विकास ने बताया कि पांचों लोग सुरक्षित है। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Check Also

आयुष योग प्रशिक्षक संघ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष भवानी बोरा ने विभिन्न पदों पर सौंपी जिम्मेदारियां

  अल्मोड़ा: आयुष योग प्रशिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से संगठन के विस्तार और …