अल्मोड़ा। प्रदेश में महिला अत्याचार, दुष्कर्म व हत्या के बढ़ते मामलों पर महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार के बढ़ते मामले चिंताजनक है। नैनीताल, देहरादून व अन्य जिलों में जिस तरह से एक के बाद एक महिलाओं व बेटियों से अत्याचार की घटनाएं सामने आई है उससे भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा केवल जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को रोकन में धामी सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। महिलाएं भाजपा शासन काल में आज खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है।
अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाबालिगों व महिलाओं के साथ आए दिन हो रही दुष्कर्म, हत्या की घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इससे अपराधियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे है।
पुतला दहन कार्यक्रम में लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, लीला जोशी, भावना वर्मा, पूनम आर्य, राधा राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूरन सिंह रौतेला, शहाबुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News