अल्मोड़ा। लोअर माल रोड में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास स्कूटी सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने इसी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ, कोतवाली पुलिस व बेस चौकी से पुलिस घटनास्थल पहुंची। एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि खून से लथपथ दूसरे युवक को वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सीओ जीडी जोशी ने बताया कि दोनो शवों को कब्जे में लिया गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News