Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

अल्मोड़ा। लोअर माल रोड में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुता​बिक, लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास स्कूटी सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने इसी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सीओ, कोतवाली पुलिस व बेस चौकी से पुलिस घटनास्थल पहुंची। एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि खून से लथपथ दूसरे युवक को वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। सीओ जीडी जोशी ने बताया कि दोनो शवों को कब्जे में लिया गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *