Breaking News

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव:: अध्यक्ष सहित छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, तीन पदों पर चुनाव आज

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में शुरू हो गया है। अधिवेशन के पहले दिन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी तथा प्रत्याशियों का संबोधन हुआ। अध्यक्ष समेत छह पदों पर एक-एक नामांकन होने पर इन सभी में निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। जबकि जिला मंत्री, उपाध्यक्ष व उपाध्यक्ष महिला के पद पर आमने टक्कर है।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक तिवारी ने समारोह को संबोधित करते हुए स्कूलों में प्रधानाचार्य शिक्षकों और संसाधनों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा अलग-अलग कारणों से पिछले कई वर्षों में हजारों स्कूल बंद हो गए हैं। सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार के बच्चों के शिक्षा से वंचित होने का आशंका बनी रहेगी।

संघ के प्रांतीय सदस्य नंदा बल्लभ, जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, संजय भट्ट, महेंद्र पटवाल, नीतेश कांडपाल, राजू मेहरा, विनोद राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

 

दूसरे सत्र में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर भूपाल सिंह चिलवाल, संगठन मंत्री पद पर जीवन सिंह नेगी, संगठन मंत्री महिला पद पर लता वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर प्रकाश चंद्र भट्ट, संयुक्त मंत्री महिला पद पर राधा लसपाल तथा आय व्यय निरीक्षक के पद पर चंदन सिंह ने नामांकन कराया। इन सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा जिला मंत्री पद पर राजू महरा और जीवन तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर मदन भण्डारी और कैलाश रावत तथा उपाध्यक्ष महिला पद पर मीनाक्षी जोशी और चन्द्रकला वर्मा ने नामांकन कराया है। शनिवार यानि आज तीन पदों के लिए चुनाव होगा। संचालन डॉ. जीएस रावत ने किया।

यहां बीईओ हरीश सिंह रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, मंडलीय मंत्री रविशंकर गुसाईं, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, अजरा परवीन, जीवन, कैलाश डोलिया, हिमांशु जोशी, राजेश बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, नितेश कांडपाल, दिनेश पंत, किशन खोलिया, राजेन्द्र खड़ायत, डॉ. चंद्रकला वर्मा, नूर अफजल, दीपक शर्मा सहित कई पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल के एक भवन में बना दिये गए तीन बूथ, जिला प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी है। लेकिन कई मतदान केंद्रों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image
11:16