Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में, जानिए CM का पूरा कार्यक्रम

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 6 जून को जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

​आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी शनिवार सुबह खटीमा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। 10:35 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बिमौला स्थित आईटीबीपी हेलीपैड पर लैंड करेगा। इसके बाद वह कार द्वारा सीधे हवालबाग मैदान के लिए रवाना होंगे।

 

​मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य फोकस कृषि और ग्रामीण विकास पर केंद्रित है। सीएम 11 बजे विकास खण्ड, हवालबाग मैदान पहुंचेंगे, जहां वे खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

 

​हवालबाग में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री रामनगर, बैलपड़ाव के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे कालाढूंगी स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित अभिव्यंजना 5.0 वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *