Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, चार साल की बच्ची की मौत, दो घायल

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीलेश्वर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप कपकोट वन विभाग में तैनात वन आरक्षी संदीप का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी 4 साल की मासूम बेटी पूजा की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।

 

बताया जा रहा है कि वन आरक्षी संदीप अपने परिवार के साथ वाहन से जा रहे थे। भगवती मंदिर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त वाहन में संदीप, उनकी बेटी पूजा, भाई राहुल सवार थे। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मासूम पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Almora: छात्रा से मारपीट मामले में अतिथि शिक्षिका पर गिरी गाज, अनुबंध समाप्त… DM बोले- मारपीट नहीं, संवाद और काउंसलिंग से कायम करें अनुशासन

अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ में एक छात्रा से मारपीट के मामले के तूल पकड़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *