देहरादून: शासन में एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा, प्रांतीय पुलिस सेवा और पीसीएस अधिकारियों के ताबदले किये गए हैं। शुक्रवार देर रात इसके आदेश जारी हुए है।
IPS अफसर निवेदिता कुकरेती को आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम अग्रवाल देख रही थी, जिन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है।
आईपीएस अधिकारियों में विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार और फायर सर्विस की जिम्मेदारी मिली है। कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक यातायात दिया गया है।
नीलेश आनंद भरणे की जिम्मेदारी में बड़ी कटौती करते हुए उनसे सचिव पुलिस और स्पोर्ट्स कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी हटाई गई है, उन्हें नई कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी बनाया गया है। सुनील कुमार मीणा को पुलिस महान निरीक्षक कार्मिक, PAC की जिम्मेदारी मिली है। योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है।
वरिंदरजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है। आयुष अग्रवाल को सेनानायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह प्रांतीय पुलिस सेवा में वीर सिंह को उपसेना नायक आईआरबी प्रथम, लोग जीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय, विमल आचार्य को उपसेना नायक 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग, शांतनु पाराशर को अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम और अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस अधिकारियों में अब तक देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रहे प्रत्यूष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
पीसीएस राकेश तिवारी को देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
इसके अलावा गोपाल सिंह बिनवाल को अब रुड़की नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
यहां देखे IPS अफसरों की लिस्ट
India Bharat News Latest Online Breaking News

