Breaking News
Breaking news
Breaking news

Big breaking: सात जिलों में की गई CMO की तैनाती, अल्मोड़ा में इन्हें मिली जिम्मेदारी

-स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए आदेश

 

देहरादून: राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने इसके आदेश जारी किए है।

 

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं।

 

अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित को सीएमओ बनाया जिक हैं। वह अभी जिले में एसीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय की तैनाती की गई है।

 

सचिव स्वास्थ्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Check Also

news logo

जीआईसी सुनोली में 23-24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में राज्य भर में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *