Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति की मौत 3 घायल, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

-सोमवार देर रात हुई घटना, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ
-दुर्घटना की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट, जांच में जुटी पुलिस

 

पिथौरागढ़: मूनाकोट ब्लॉक क्षेत्र व थाना जाजरदेवल अंतर्गत बसौड ग्राम के बनीगाड़ में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत 3 लोग घायल हो गए।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे वाहन संख्या यूए-05- 5392 में चालक समेत 4 लोग बोरागांव में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे बनीगाड़ के मोड पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें सवार एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई अन्य तीन घायल हो गए हैं।

 

घटना की सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंची। आस पास के लोगो के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण काफी मुश्किल हुई। किसी तरह घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

एसआई संजीव कुमार ने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल 4 लोग सवार थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दो लोग घायल हो गए है। और चालक को मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Check Also

कथा और भजन से शिवमय-भक्तिमय हुई आदर्श कॉलोनी माल, शिव महापुराण कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

-व्यास देवेश जोशी बोले, भगवान के भजन से दूर होते हैं जीवन के कष्ट -9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *