Breaking News

उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले, देखिए लिस्ट

गढ़वाल कमिश्नर भी हटाये गए, देहरादून डीएम भी बदले

 

देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के बंपर तबादले किये गए हैं। सरकार ने शनिवार देर रात यह तबादला सूची जारी की। इस बार ट्रांसफर में गढ़वाल कमिश्नर से लेकर देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी पर भी बदलाव किया गया है। बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े को भी हटाया गया है।

 

ट्रांसफर सूची के अनुसार BVRC पुरुषोत्तम को अब सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। बाकी पूर्व की जिम्मेदारियां भी उनके पास बनी रहेगी। इसके अलावा अब तक गढ़वाल कमिश्नर रहे विनय शंकर पांडे से उनकी यह जिम्मेदारी हटा दी गई है। उन्हें अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन सचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। अब तक स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को प्रति नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने रिलीज कर दिया है।

 

आलोक कुमार पांडे को देहरादून नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। नमामि बंसल को अब अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उधर संदीप तिवारी को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी बनाया गया है।

 

अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। उधर आकांक्षा कोडे को विद्यालय शिक्षा में महानिदेशक और कर्मचारी बीमा योजना का निदेशक बनाया गया है।

देखिए लिस्ट

 

 

Check Also

Pc tiwari uppa

अस्पतालों को डॉक्टर विहीन कर मरीजों को महंगे इलाज के लिए मजबूर कर रही सरकार, उपपा ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जिले के सरकारी अस्पतालों, राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत पूरे पर्वतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *