Breaking News

Rahul Gandhi के रद्द हुए उत्तराखंड दौरे पर CM धामी ने ली चुटकी, बोले- “उनके लिए अल्मोड़ा और पौड़ी नहीं अंडमान और निकोबार जाना जरूरी था”

अल्मोड़ा: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बीते 4 व 5 जून का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया था। इस मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस में सियासी संग्राम छिड़ा है। BJP इस दौरे को रद्द करने के पीछे विरोध का डर बता रही है तो वही, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया है।

शनिवार 6 मई को अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर और पायलट दोनों ही उनके थे, इसमें राज्य सरकार की कोई व्यवस्था नहीं थी।

 

सीएम ने आरोप लगाया कि मौसम अनुकूल न होने के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा और पौड़ी का दौरा रद्द होना समझ आता हैं लेकिन वह देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तो बैठक कर सकते थे।

 

सीएम ने तंज करते हुए कहा कि शायद राहुल गांधी के लिए उत्तराखंड के दौरे से अधिक अंडोमान जाना अधिक महत्वपूर्ण था।

 

 

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *