Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

Uttarakhand: धारदार हथियार के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, कमरे में नग्न अवस्था में बंधी मिली पीड़िता

चंपावत: जिले में हथियारों के बल पर एक 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

 

पीड़िता के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में पिता ने बताया कि, वह एक बीमार व्यक्ति हैं। 5 मई को वह अपनी बेटी के साथ इलाज करवाने हेतु चंपावत आए थे। इलाज के बाद वे वापस गांव लौट आए, लेकिन बेटी अपनी सहेली की विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंपावत में ही रुक गई।

 

पिता की शिकायत के मुताबिक, देर शाम तक बेटी घर वापस नहीं लौटी तो फोन कर बेटी से उसकी कुशलक्षेम जाननी चाही। इस पर बेटी ने बताया कि लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में एक गांव ले गया है, जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था।

इसके बाद जब देर रात तक भी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो बेटी को कॉल किया गया, लेकिन बेटी का फोन नहीं लगा। इसके बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी ने उन्हें कॉल किया। लेकिन कोई बात नहीं हो पाई और इसके तुरंत बाद बेटी का फोन स्विच ऑफ हो गया।

 

घबराए पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए स्थानीय लोगों के साथ बेटी की खोजबीन शुरू की। इस दौरान सुबह 4 बजे नाबालिग बेटी एक गांव के एक कमरे में बंधी व नग्न अवस्था में मिली। पूछताछ में बेटी ने बताया तीन युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ तीनों युवकों ने चाकू और बसुला के दम पर शारीरिक संबंध बनाए। तीनों आरोपियों ने नाबालिग को रस्सी से बांधकर कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

 

एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Check Also

अल्मोड़ा में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, विधायक बोले- उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *