Breaking News

NMOPS के ब्लाक अध्यक्ष स्व. सचिन टम्टा के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा: एनएमओपीएस उत्तराखंड के ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग स्व. सचिन टम्टा के आकस्मिक निधन पर एनएमओपीएस, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने शोक व्यक्त किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

चौघानपाटा गाँधी पार्क में आयोजित शोक सभा मे पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि स्व. सचिन टम्टा के निधन से गहरी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई नहीं कि जा सकती है।

शोक जताने वालों में एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, सचिव व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक, संयोजक हवालबाग बसन्त वल्लभ पांडेय, सचिव हवालबाग राजू लटवाल, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के जोशी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, महिपाल सिंह राजपूत, राखी थापा, लीला गोस्वामी, सुरेन्द्र भंडारी, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …