Breaking News

Big breaking: नदी किनारे मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव, इलाके में सनसनी

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नदी किनारे 48 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घटना बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र की है। मृतक की पहचान तारा सिंह कोरंगा के रूप में हुई है। तारा सिंह गडेरा क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बताए जा रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक बच्ची की नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। बच्ची ने इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों को दी, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि तारा सिंह अपने परिवार में अकेले बेटे थे। उनके शव मिलने की खबर से परिजनों और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है।

 

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Check Also

Almora: खाई में गिरी कार, 5 शिक्षक घायल, एक शिक्षिका हायर सेंटर रेफर, द्वाराहाट में सड़क पर पलटी कार

अल्मोड़ा: जिले में रुक रुक हो रही बारिश के बीच गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *