Breaking News
Breaking news
Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिला प्रशासन ने कल यानी 10 जुलाई को भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है।

 

शुक्रवार को इन दोनों जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी (अशासकीय) व निजी स्कूल और सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

​पौड़ी गढ़वाल जिले में 10 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर आने के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने एहतियातन छुट्टी का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

 

​नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। छात्रों को स्कूल आने-जाने में कोई असुविधा या खतरा न हो, इसके लिए नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार, 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

 

यहां देखे आदेश-

 

नैनीताल

 

पौड़ी गढ़वाल

 

 

Check Also

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को अल्मोड़ा में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय अनुभवों और व्यावहारिक सुझावों पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: पर्वतीय जिलों समेत अल्मोड़ा में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *