Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षार्थी इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन

 

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा शुल्क व आवेदन जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परिषद के सचिव की ओर से इसके आदेश जारी किए गए है।

 

संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

 

आदेश में कहा गया है कि जो परीक्षार्थी वर्ष 2026 की प्रथम सुधार परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उनसे अभी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद ऐसे छात्रों को आवेदन करने के लिए अलग से अवसर प्रदान किया जाएगा। संस्थागत यानी रेगुलर और व्यक्तिगत यानी प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए शुल्क अलग-अलग होगा।

 

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 तय की गई है। वही, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 तय की गई है।

 

परिषद सचिव ने सभी विद्यालयों और छात्रों से समय पर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करनी होगी।

Check Also

Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *