Breaking News
Oplus_131072

Uttarakhand-(big breaking): हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग समेत 10 महिलाएं मुक्त, रिसोर्ट सील

​रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने एक रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट और रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीमों की संयुक्त छापेमारी में कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक विधि विवादित किशोर को अपने संरक्षण में लिया है। इन दौरान एक किशोरी समेत 10 महिलाओं को रेस्क्यू कराया है। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है।

 

एसएसपी मंजूनाथ टी.सी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ​मुखबिर की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी (SOG) और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां बाहरी राज्यों और विदेशों से लाई गई 10 महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। मौके पर भारी संख्या में लोग इन महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, अश्लील नृत्य और नशे की पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

 

मुख्य आयोजक कीटनाशक कंपनी का मालिक

​पूछताछ में सामने आया कि इस पूरी पार्टी का मुख्य आयोजक मेरठ का रहने वाला उमेन्द्र कुमार है, जो एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है। उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों और डीलरों के मनोरंजन के उद्देश्य से इस रेव पार्टी का आयोजन किया था।

उमेन्द्र ने करीब 10 दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, शबाब और एक्स्ट्रा सर्विस की व्यवस्था करने को कहा था। पुलिस के मुताबिक यह रिसॉर्ट 4 से 5 जुलाई तक के लिए कुल 2.20 लाख में बुक किया गया था।

 

10 हजार प्रति महिला के हिसाब से हुई थी डील

​पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार की मदद से दिल्ली के राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी द्वारा प्रति महिला 10,000 के हिसाब से लड़कियों का इंतजाम किया गया था। साक्ष्य छिपाने के लिए रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने अपने स्टाफ को सख्त निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी पुरुष या महिला की एंट्री आगंतुक (विजिटर) रजिस्टर में न की जाए। पुलिस ने इन गंभीर आरोपों के बाद रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फिलहाल फरार है।

​पुलिस ने सभी 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 17 वर्षीय एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, पीलीभीत और सीतापुर समेत कई जिलों के रसूखदार लोग शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

​पुलिस को मौके से मिली ये सामग्रियां

​छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। जिसमे ​शराब की 3 पेटियां और बीयर की 1 पेटी, ​महिलाओं पर उड़ाने के लिए रखे गए 10 के नकली नोटों की 24 गड्डियां और एक पुलिंदा ​आपत्तिजनक सामग्री, ​लैपटॉप, चार्जर और मोबाइल फोन, जिसमें व्हाट्सएप चैट और महिलाओं के फोटो मिले हैं। ​डांस के लिए इस्तेमाल होने वाला म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड

​इस बेहद संवेदनशील और बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम के लिए 2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

01- सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम तिवारीपुर, थाना रामसनेही घाट, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
02- रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह उम्र 48 ग्राम पिलथामा थाना रोनाही जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश।
03- वीरेंद्र दुबे, पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे उम्र 48 वर्ष ग्राम बाबूरास थाना कर्नैलगंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
04- जीत बहादुर पुत्र सुखराम उम्र 40 वर्ष ग्राम नीमामऊ थाना सूबेहा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
05- अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा उम्र 32, वर्ष ग्राम महुरा कला, थाना गुसाईगंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश।

06- आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र, 35 वर्ष निवासी ग्राम मलौली, थाना मसौली, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
07- आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, उमर 43 वर्ष निवासी ग्राम जेठौती कुनियान ,थाना दरियाबाद ,जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
08- राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी ग्राम मधवापुर ,थाना सौरथगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
09- गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स पॉकेट,- फ्लैट नंबर सी 148 थाना ज्योतिनगर, दिल्ली।
10- राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम उम्र, 45 वर्ष
निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश

11- दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
12- उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र, 50 वर्ष निवासी मुल्ताननगर, थाना टी पी नगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।
13- वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी उम्र, 25 वर्ष, ग्राम बिरुहुनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
14- सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व0 केदार नाथ पांडे उम्र 48 वर्ष ग्राम मठिया माफी ,पोस्ट पत्थरहट ,थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश।
15- जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
1
6- हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी उम्र 38 वर्ष ग्राम सुंदरपुर, थाना करौंदीकला, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।
17- विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद उम्र 48 वर्ष ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
18- सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ उम्र, 25 वर्ष ग्राम धानीपुर ,थाना धानीपुर ,जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
19- ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ग्राम बभनान शुगर मिल, थाना छपिया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश।
20- आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत उम्र 35 वर्ष ग्राम उड़नवापुर, थाना कानपुर देहात ,जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।

21- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करनबिहार ,किराड़ी सुलेमान नगर, थाना अमन बिहार दिल्ली।
22- विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र, 25 वर्ष निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज नागलोई, दिल्ली
23- अरुण पुत्र रमेश उम्र 36 वर्ष निवासी A245 किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 86।
24- मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम उम्र 31 वर्ष निवासी गली नंबर 13 करीमनगर ,मेरठ
25- ब्रजेश पुत्र सुनील उम्र, 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।

26- सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सिरसा चौराहा , थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
27- मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह निवासी उम्र 31 वर्ष निवासी गोपालपुर, थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
28- पवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घुंगचाही, थाना घुंगचाही, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
29- अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
30- गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गजरौला जब्ती, थाना पूरनपुर , जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।

31- हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी सबलापुर, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
32- राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, उम 35 वर्ष निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
33- गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी मोहनपुर, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
34- आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर उम्र, 38 वर्ष निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
35- आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, थाना सदर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।

36- प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह उम्र, 54 वर्ष निवासी वहदेवरा गलगांव, थाना तालागांव, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
37- राजेश कुमार पुत्र शिवपाल उम्र 42 वर्ष के निवासी मुंशीगंज, कोतवाली सदर सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
38- देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश उम्र, 28 वर्ष निवासी मेहंदी टोला खैराबाद, थाना खैराबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
39- आलोक कुमार पुत्र जयसिंह उम्र तश43 वर्ष निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, थाना नाहटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
40- देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश

41- राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी रसूलपुर बाजेपुर , थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश।
42- हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 25 वर्ष निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
43- सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
44- मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद उम्र, 21 वर्ष निवासी कोटकिला ,थाना सदर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
45- आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार उम्र, 26 वर्ष निवासी चनेदा , पोस्ट मीरपुर, थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

46- राजेश पुत्र गोविन्दराम उम्र 28 वर्ष निवासी B222 करनबिहार फेस थर्ड किराड़ी, सुलेमान नगर, दिल्ली वेस्ट।
47- अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम उम्र 26 वर्ष निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
48- हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धूदुरी, थाना पंवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
49- अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी उम्र तश23 वर्ष निवासी बिरुनी पोस्ट बिरूनी थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
50- गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 35 वर्ष निवासी L 209 सेक्टर 12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
51- सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी बैरमनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे, थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

 

Check Also

School closed: बागेश्वर-चंपावत जिले में आज बंद रहेंगे स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश

बागेश्वर/चंपावत: उत्तराखंड में मानसून कदम रख चुका है। ऐसे में मानसून के आते ही झमाझम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *