Breaking News
Accident logo
Accident logo

Road accident: दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा डंपर, 2 लोगों की मौत

 

रुद्रप्रयाग: डंपर खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप हुआ। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से जवान गहरी खाई में उतरे और दुर्घटनाग्रस्त डंपर तक पहुंचे।

 

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रात 8:43 बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या UK-13CA-0826 तरसाली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित राहत एवं बचाव एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त डंपर में दो व्यक्ति सवार पाए गए। राहत एवं बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच संजय राणा (उम्र 45 वर्ष) और दूसरे व्यक्ति मोहन का शव खाई से बरामद कर सड़क तक पहुंचाया।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया।

 

पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Check Also

breaking

School closed: भारी बारिश के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

अल्मोड़ा: मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *