Breaking News

न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर, ‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे प्रशासन तक पहुंच रही जनता की शिकायत

-अब तक प्राप्त हुईं 562 ​शिकायतों से 352 का हुआ निस्तारण
-दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही यह पहल

 

पिथौरागढ़: जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई पेपरलेस शिकायत निवारण व्यवस्था ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ को जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा इसी वर्ष 15 मई से शुरू की गई इस पहल के माध्यम से अब तक 562 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 352 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जबकि शेष शिकायतों के निशान की प्रक्रिया गतिमान है।

 

‘हैलो हेल्प’ के माध्यम से नागरिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप या ई-मेल के जरिए बिना कार्यालय आए अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है। स्थानीय भाषा में भी अपनी समस्या बताने की सुविधा लोगों के लिए इसे और सहज बना रही है।

इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाती है और शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेकर समाधान की पुष्टि भी की जाती है। समाधान न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से तत्काल संपर्क कर शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं।

 

डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि हर वास्तविक समस्या का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया इस व्यवस्था के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को ‘हैलो हेल्प’ से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

हैलो हेल्प पिथौरागढ़: 94581 44651 या फिर ईमेल- hellohelp.pithoragarh@gmail.com में कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Check Also

Pc tiwari uppa

महिला पत्रकारों से पुलिस हिंसा लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा: पीसी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक एवं अखिल भारतीय श्रमजीवी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *