अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत ‘हस्ताक्षर अभियान-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए संकल्पित करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका एवं एंटी-ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा प्रिया के निर्देशन में किया गया। उन्होंने नशे से दूर रहने के लिए दृढ़ संकल्प लेने तथा महाविद्यालय परिसर को नशामुक्त एवं स्वस्थ बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति आगाह करते हुए नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग जागरूक होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के तहत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने तथा महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाए रखने की शपथ ली। उन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी भूपेंद्र सिंह नेगी, अनुज कुमार, कमल सिंह बनकोटी, हेमंत मनराल, विनोद रतन और लाल सिंह नेगी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News