Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार यानी आज एक दर्दनाक सड़क हादसा ही गया। झड़ीपानी कोलुखेत मोटर मार्ग में एक कार अनियंत्रित होक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में 2 महिला 2 पुरूष कुल 4 लोग सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक कार जो सड़क किनारे दुकान पर रुकी थी। कार में सवार लोग उत्तरकाशी से आने की बात बता रहे थे। दुकान से सामान खरीदने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन अचानक तीव्र ढलान की ओर तेजी से लुढ़कने लगा। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से नीचे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में समा गया।

पुलिस जांच में मृतकों की शिनाख्त सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) पत्नी धर्मवीर, निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद तथा संगीता (46 वर्ष) पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग के रूप में हुई हैं।

 

हादसे के बाद खाई की गहराई और घनी झाड़ियों के कारण राहत कार्य में भारी मुश्किलें सामने आईं। घंटों की मशक्कत के बाद बचाव दल ने शवों को खाई से बाहर निकाल लिया।

प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में सामने आया है कि सड़क की तीव्र ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ मसूरी अंकित कंडारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिजन मसूरी के लिए रवाना हो गए हैं।

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *